whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27282653
Loading...


चितविश्राम प्रीमियम लीग कॉस्को डे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हैप्पी क्लब ने जीता

location_on बंशीधर नगर access_time 05-Feb-22, 05:48 PM visibility 646
Share



      चितविश्राम प्रीमियम लीग कॉस्को डे क्रिकेट टूर्नामेंट का    उद्घाटन मैच हैप्पी क्लब ने जीता


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर प्रखंड के चितविश्राम ग्राम स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को चितविश्राम प्रीमियम लीग कॉस्को डे क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन एक मैच का शुभारंभ किया गया. मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि रांची लालपुर थाना के पुअनि सह जिला परिषद सदस्य के पति रामरेखा पासवान,चितविश्राम पंचायत के मुखिया मुस्ताक अहमद शेख व गढ़वा जिला बॉलीबाल एसोसिएशन संघ के उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्ले से गेंद को हिट कर किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामरेखा पासवान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए.खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ साथ आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है.उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है,क्योंकि युवाओं में प्रतिभा की कमी है,जरूरत है उसे निखारने की.उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा सामने आती है.उदघाटन मैच हैप्पी क्लब बंशीधर नगर बनाम किंग्स इलेवन झरिया (नगर उंटारी) के बीच खेला गया.जिसमे हैप्पी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 7 विकेट खोकर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से बबलू ने 30 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली जबकि शरद वर्मा ने 47 व विवेक सिंह ने 46 रन बनाये. वहीं जबाबी पारी खेलने उतरी किंग्स इलेवन झरिया की टीम ने निर्धारित ओवर में ऑल ऑउट होकर 148 रन ही बना सका.टीम की ओर से आलोक तिवारी ने 34 गेंद में 74 रनों की पारी खेली.जबकि शुभम कुमार ने 16 गेंद में 41 रन बनाए. हैप्पी क्लब के घातक बल्लेबाज बबलू कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीपीएल क्लब के कोषाध्यक्ष बल्लव विकास व युवा नेता रोहित पांडेय ने दिया. इस अवसर पर प्रभारी थाना प्रभारी विक्रम सिंह,अनिल पासवान, आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,निखिल पांडेय,मोहित पांडेय,रोहित पांडेय,अभिषेक पांडेय,अंचल पांडेय, अमन पांडेय, प्रणव पांडेय, आशु पांडेय, नवनीत पांडेय, सोनू पांडेय,रमन पांडेय, सागर पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play