भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरी टोला बगही में एक ग्राम सभा का आयोजन जयनंदन उरांव के अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में सर्वसम्मति निम्नांकित प्रस्ताव पारित किया गया जिसमे भवनाथपुर खरौंधीं मुख्य पथ बगही पुल स्टेंड से नदी तक वन सिमा के अन्दर पहुंच पथ को वन विभाग द्वारा एनओसी अनुमति प्राप्त करते सड़क निर्माण कराना ।
ग्राम मकरी के बगही खेल मैदान को स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में तात्या टोपो खेल मैदान का नामकरण करते हुए खेल मैदान बनाने ।
बगही पुल स्टैंड से नदी तक सड़क निर्माण एवं बागही स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपो खेल मैदान को वन विभाग द्वारा एन.ओ.सी. प्राप्त कराते हुए बनाने का ग्राम सभा में उपायुक्त महोदय गढ़वा के नाम मांग पत्र बनाया गया।
सर्वसम्मति से मांग पत्र को उपायुक्त महोदय की सेवा में क्षेत्र की समाजसेविका महिला पूर्व सह जिला परिषद प्रत्याशी रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रजनी के उचित माध्यम से समर्पित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में
तात्या टोपे खेल ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया एवं समिति गठन के लिए दिनांक सात फरवरी दिन सोमवार को रखा गया है।
ग्राम सभा में सभा अध्यक्षता में के अलावे भवनाथपुर क्षेत्र के समाजसेवी ग्राम रोहिनियां निवासी कुंदन कुमार ठाकुर, वीरेंद्र उरांव, विकास कुमार,भानु कुमार,अरविंद कुमार, जावेद अंसारी, निरंजन पासवान, सरोज उरांव, विनाय, उरांव, रामनाथ उरांव इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे।