गढ़वा :
शनिवार को चिनिया रोड स्थित जीवा नर्सिंग होम सह मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घूरन राम। विशिष्ट अतिथि गढ़वा सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से अगरबत्ती जला कर व फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

हॉस्पिटल के संचालक डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि हमारे नर्सिंग होम एवं मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में सभी प्रकार के ऑपरेशन एवं बीमारियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने आगे अपने हॉस्पिटल के बारे में सुविधाएं एवं विशेषताएं भी बताई।
जैसे 12 बेड का जनरल वार्ड,3 बेड का आईसीयू वार्ड, ड्रेसिंग रूम,ऑपरेशन थिएटर, दवाखाना, सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। वही महिला डॉक्टर के रूप में इनकी धर्मपत्नी डॉक्टर रानी भारती सहयोग देंगी।
उन्होंने ने बताया कि डंडई में भी वह एक हॉस्पिटल चलाते हैं।लेकिन डॉक्टर सहित एक युवा होने के नाते वह गरीब तबके के लोगों को कैसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो जो लोग पैसे के अभाव में इधर-उधर भटकते हैं। उन्हें गुमराह करके बड़े-बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है।इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अति गरीब लोगों को अपने हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज करने का भी वादा किया।
उपस्थित लोगों में डॉक्टर यासीन अंसारी, डॉक्टर कुलदेव चौधरी, संचालक डॉ अखिलेश कुमार, डॉक्टर रानी भारती, एवं हॉस्पिटल के तमाम स्टाफ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।