गढ़वा :
रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेपुर गांव निवासी खुशबून बीबी पति स्वर्गीय नबी अंसारी उम्र लगभग 60 वर्ष जहरीली पानी पीने से बीमार हो गई।
परिजनों के द्वारा बताया गया कि चापाकल से पानी भरकर बाल्टी में बाहर रखा हुआ था। पानी में किसी ने जहर मिला दिया जिसे पीकर वह उल्टी करने लगी हालत बिगड़ता देख परिजनों के द्वारा रात्रि में सदर अस्पताल गढ़वा में लाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।