भवनाथपुर :
जन वितरण प्रणाली अनाज परिवहन करने हेतु डोर स्टेप डिलीवरी भारी अनियमितता बरती जा रही है भवनाथपुर गोदाम से अनाज का परिवहन से ट्रक से बिना तोले ही ट्रैक्टर पर लोड कराया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार डोर स्टेप डिलीवरी वहीं वाहन का प्रयोग किया जाना है जिसमें जीपीएस लगा होता कि अनाज ले जाने के लिए किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं कर सके और वाहन का लोकेशन प्रखंड मुख्यालय मॉनिटरिंग की जा सके लेकिन भवनाथपुर प्रखंड में सारे नियमों को ताक पर रखकर दर्जनों ट्रैक्टर से अनाज परिवहन खरौंधी ,केतार व भवनाथपुर का कार्य किया जा रहा है।श्री बंशीधर नगर एस डी ओ आलोक कुमार ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार को भवनाथपुर एफसीआई गोदाम में आने के लिए मना किया गया था वही डीलरों को अजान तोल कर देने का निर्देश किया था लेकिन संवेदक एवं एमजीएम के द्वारा उनकी बातों को भी अनदेखी की जारही है।
डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदक एवं एजीएम के मिलीभगत से सभी डीलरों को बुलाया जाता है एवं ट्रैक्टर में ओवरलोड लेकर गाड़ियो भेजा जाता है। कुछ दिन पूर्व सड़क पर ओवर लोड गाड़ी से अनाज खरौंधी मोड़ पर गिर गया था। एजीएम शिव कुमार यादवसे पूछे जाने पर कहा कि अनाज तोल कर दिया जा रहा है वही डीलर जो गोदाम पर आ रहे है उनकी शिकायत बीडीओ सह एमओ से किए है।