whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165174
Loading...


भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप झूठा और तथ्य विहिन: झामुमो, जिले में अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कर रही है मजबुती से काम

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-20, 10:59 PM visibility 676
Share



						भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप झूठा और तथ्य विहिन: झामुमो, 
जिले में अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कर रही है मजबुती से काम


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के द्वारा झामुमो पर झूठा आरोप लगाया गया है जो तथ्य विहीन है। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से दुर्व्यवहार करेगी तो पुलिस क्या झा0मु0मो0 के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करेगी। जहां तक पुलिस पर पार्टी विशेष झामुमो के पक्ष में काम करने का लांछना लगाया गया है उनसे ओछी राजनीति की बु आ रही है। उक्त बातें झामुमो द्वारा प्रेस बयान जारी कर कही गयी है। बयान में कहा गया है कि गढ़वा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन गढ़वा में बढ़ते संक्रमितों की अपार संख्या की रोकथाम के लिए उचित कार्रवाई कर रही है। उसमें भी उस कार्रवाई को रोकने के प्रयास से भाजपा के लोग इसे विफल करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन पर तरह-तरह के झूठा आरोप लगा रहे हैं।
जहां तक इनका कहना है कि बीड़ी पत्ता व्यवसायी से लेवी माँगना एवं पुलिस पदाधिकारी से दुव्र्यव्हार करने के बाद भी झा0मु0मो0 कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर रहता तो यह मामला थाना तक ही सीमित नहीं रहता और जहां तक लेवी की बात है तो लेवी से संबंधित कार्य को भाजपा जिला अध्यक्ष अच्छी तरह से समझते हैं। जिला में पुलिस प्रशासन पूरी मजबूती के साथ अपराध रोकने का कार्य कर रही है। अभी तक ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी जिसका उदभेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं डाला गया हो, और अपराध रोकने की पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से छूट भी मिला हुआ है। जिले में अमन शांति कायम है ऐसा देखने को भी मिल रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष को और दिन भी याद करना चाहिए जिस समय रघुवर दास की सरकार थी उस समय झा0मु0मो0 पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर दर्जनों केस किया गया था। लाठियों से पीटा गया था। जेल भी भेजा गया था। उस समय झामुमो कहाँ कहाँ था कि भाजपा पुलिस से मिलकर हम सबों को झूठा केस में फँसाया गया है। झा0मु0मो0 वाले आंदोलनकारी पार्टी की उपज हैं। वह किसी पर दोषारोपण करना नहीं जानते। भाजपा जिला अध्यक्ष से आग्रह है कि वह अपने पार्टी में अनुशासन बनाए रखें। क्योंकि उनके कार्यकर्ता तरह-तरह के फेसबुक व्हाट्सएप पर गलत कमेंट कर के उकसाते हैं जो पूरी तरह से गलत है। और इनकी मानसिकता का उददेश्य साफ झलकता है। गढ़वा विधानसभा की आम जनता 10 साल का विकास देख चुकी हैं।
उसी विकास को लेकर कुछ स्वार्थी लोग तिलमिलाए हुए हैं। क्योंकि अब इनकी स्वार्थ पूरी नहीं होगी। और इनके द्वारा विकास के नाम पर जो काम किया गया है जो सिर्फ छलावा था। जिससे घपले-घोटालों की बू आ रही है। वैसी सारी योजनाओं की झा0मु0मो0 पार्टी उचित जांच करवाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई भी किया जाएगा। भाजपा वालो को अगर कहीं सड़क पर ठेस भी लगती है तो भाजपा वाले यह कहकर सरकार पर तंज कसते है कि झा0मु0मो0 कार्यकर्ता सडक पर पत्थर रखा होगा। इसी कारण भाजपा वाले गिर गये। जहाँ विश्व अभी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही ही वहीं भाजपा वाले विधायक खरीद-फरोख्त में लगे हुए है एवं जनता को मूर्ख बना रहे है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play