whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163019
Loading...


रंका में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, मौत के बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई

location_on रंका access_time 20-Jul-20, 08:55 PM visibility 686
Share



						रंका में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, मौत के बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : रंका अनुमंडल मुख्यालय में एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है । वह आंगनबाड़ी सेविका थी । उसकी उम्र 55 वर्ष थी । कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद अनुमंडल मुख्यालय में लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है । महिला की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । मृतक महिला के घर के सभी पांच सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम आशीष चौधरी ने कहा कि रंका में संक्रमित पाए गए मरीजों के परिजनों का सैंपल लिया जा रहा था । इसी बीच सोमवार की सुबह मुख्य बाजार की रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका की मौत की खबर आई । उनके परिजनों के द्वारा बताया गया कि उनमें कोरोना के लक्षण थे ।
इसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा मृतक का कोरोना जांच किया गया । जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई । मृतका के पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की गई । जिसमें सभी पांच सदस्य पॉजिटिव पाए गए । इधर मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोगों को समझा - बुझाकर दाह संस्कार हेतु तैयार किया गया । सोशल डिस्टेंस एवं पूरे बचाव के साथ महिला का दाह संस्कार किया गया । उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा शव को पूरी तरह से सैनिटाइज करते हुए प्लास्टिक में बंद कर दाह संस्कार हेतु भेजा गया इधर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि संक्रमित लोगों के परिजनों की भी कोरोना जांच की गई ।
जिसमें 12 नए पॉजिटिव पाए गए । अभी अन्य संक्रमित के परिजनों की भी जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि जो स्थिति है उस हिसाब से अभी यहां का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है । जांच के क्रम में स्वास्थ विभाग के लैब टेक्नीशियन रवि शंकर ठाकुर , पंकज कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद थे । इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि महिला पूर्व से सांस की बीमारी से ग्रसित थी । वह पिछले कुछ दिनों से बीमार भी थी । ऐसे में उसमें कोरोना संक्रमण होना सामान्य बात है ।उसकी मौत सामान्य बीमारी से हुई या कोरोना के प्रभाव से यह जांच का विषय है । रंका में आज 11 कोरोना संक्रमित ठीक हुए : रंका रेफरल अस्पताल में कोरोना के पॉजिटिव 12 मरीज रखे गए थे जिनमें आज पुन : सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।
जिसमें 11 लोग की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि एक मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव आया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामाशीष चौधरी ने बताया कि जीन 11 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है उन्हें घर भेज दिया गया है और उन्हें हिदायत दिया गया है कि वे लोग घर में ही परिवार के लोगों से अलग रहें तथा किसी भी हाल में बाहर ना निकले वहीं एक पॉजिटिव पाए गए मरीज को अस्पताल में ही रखा गया है वही आज मिले 17 पॉजिटिव पाए गए लोगों को भी यहां और गढ़वा रखने का प्रबंध किया जा रहा है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play