whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177018
Loading...


मुक बधिर को तीन माह घर में शरण देने के बाद मुखिया ने परिजनों तक पहुंचाकर पेश किया मानवता का मिशाल

location_on मझिआंव access_time 19-Jul-20, 06:47 PM visibility 670
Share



मुक बधिर को तीन माह घर में शरण देने के बाद मुखिया ने परिजनों तक पहुंचाकर पेश किया मानवता का मिशाल


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के जोगिबिर गांव में कोरोना काल में भटकते हुए लगभग 25 वर्षीय मूकबधिर व्यक्ति को करमडीह पंचायत के मुखिया साबिर अंसारी ने लगभग तीन माह अपने यहां शरण देकर परवरिश किया। इसके बाद किसी प्रकार उक्त मूकबधिर व्यक्ति के घर का पता किया। इसके पश्चात मुखिया द्वारा जानकारी लेकर उसके परिजनों को सौंप कर मानवता का मिशाल पेश किया है और शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में एक मिशाल कायम किया। इधर इस पुनीत कार्य को लेकर मुखिया साबिर अंसारी को क्षेत्र सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बधाई का पात्र बताया। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में मिले अज्ञात व्यक्ति की जानकारी मुखिया के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग एवं अंचलाधिकारी राकेश सहाय को मौखिक जानकारी दी गई थी।
पदाधिकारीयों के निर्देश पर मुखिया ने अपने परिवार की तरह उक्त व्यक्ति कि देखभाल किया और नए वस्त्र एवं मिठाई के साथ-साथ 1000 रुपए दी। साथ ही उन्होंने उक्त व्यक्ति का पता भंडरिया थाना क्षेत्र के बरकोल गांव निवासी खादेर सिंह का 25 वर्षीय मूकबधिर पुत्र छोटन सिंह के रूप में पहचान की गई। इसके बाद मुखिया साबिर अंसारी ने उक्त व्यक्ति को भंडरिया थाना को सुपुर्द कर परिजनों को बुलाकर हवाले कर दिया। इसके लिए युवक के परिजन भी मुखिया साबिर अंसारी को बधाई दी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play