whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157730 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सगमा एवं धुरकी प्रखंड सह अंचल कर्मियों में हड़कंप

location_on सगमा access_time 18-Jul-20, 11:39 PM visibility 689
Share



कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सगमा एवं धुरकी प्रखंड सह अंचल कर्मियों में हड़कंप
सगमा


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : सगमा प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैला हुआ है। शुक्रवार को सगमा अंचल कार्यालय में पदस्थापित सह धुरकी प्रखंड में एफसीआई गोदाम सहायक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सगमा एवं धुरकी प्रखंड सह अंचल कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इसके पूर्व भी धुरकी प्रखंड में अन्य राज्यों से लौटे छः प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि सभी को प्रशासन की तरफ से बनाये गए कोरेन्टीन सेंटर में रखा गया था। इसके बावजूद उक्त कर्मी को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दोनों प्रखंडों में कार्यरत कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के अनुसार संक्रमित कर्मी करीब डेढ़ वर्षो से धुरकी एफसीआई गोदाम में सहायक के रूप में कार्यरत है।
Advertisement
वह गढ़वा जिला मुख्यालय में ही अपने परिजनों के साथ रहता था। लेकिन करीब 1 माह से वह गढ़वा भी नहीं गया है। धुरकी प्रखंड अंतर्गत खुटिया गांव में ही अपने ही मकान में रह कर अपना ड्यूटी करता था। उक्त कर्मी को संक्रमित पाए जाने के बाद एफसीआई गोदाम में कार्यरत कर्मी एवं मजदूर काफी भयभीत है। इसे देखते हुए गोदाम सहित धुरकी प्रखण्ड कार्यालय को बंद कर दिया गया है। यहां बता दूँ कि जिला प्रशासन एवं बीडीओ के निर्देश पर एहतियात के तौर पर पिछले 15 जुलाई को धुरकी प्रखंड कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर सभी प्रखंड सह अंचल कर्मियों समेत पचास लोगों का सैम्पल लिया गया था। जिसका रिपोर्ट 17 जुलाई के शाम में आने के बाद सभी पचास लोगों में एक कर्मी की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
Advertisement
संक्रमित कर्मी अपने काम से सगमा अंचल में कभी कभार आया करता था। सबसे बड़ी बात यह है कि उक्त कर्मी एफसीआई गोदाम में सहायक के रूप में कार्यरत था जिसमें कई डीलर और मजदूर भी संपर्क में आए होंगे। जिससे कर्मियों समेत पूरे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play