whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167785 readers visited
Loading...

Advertisement

कोरोना के ले एक्शन में जिला प्रशासन, डीसी एसपी ने खुद संभाली कमान

location_on मेराल access_time 18-Jul-20, 09:11 PM visibility 691
Share



																		कोरोना के ले एक्शन में जिला प्रशासन, डीसी एसपी ने खुद संभाली कमान


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : विगत 1 सप्ताह के अंदर गढ़वा जिले में 118 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गढ़वा जिला प्रशासन कल रात से ही रेस हो गया है। जिले के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कोरोना से बढ़ते खतरे पर नियंत्रण के लिए खुद कमान संभाल ली है। उपायुक्त कोरोना को लेकर कितने गंभीर हैं इसका आकलन इसी से किया जा सकता है कि उन्होंने प्रभार लेने के कुछ घंटे बाद से ही जो कल रात से गढ़वा शहर में एसपी के साथ दौरा शुरू किया है वह आज पूरा दिन जारी रहा। आज उपायुक्त व एसपी जिले के रंका, गोदरमाना, मेराल पहुंचे तथा कोरोना से बचाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, एसपी श्रीकांत एस खोत्रे, उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसडीओ प्रदीप कुमार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शनिवार को जब मेराल पहुंचे तो यहां बस स्टैंड तथा बाजार में जा कर दुकानदारों सहित सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।
Advertisement
उपायुक्त श्री पाठक ने कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए इस पर आवश्यक पहल शुरू कर दी है। मेराल में उन्होंने लोगों से मिलकर संक्रमण की गंभीरता को बताते हुए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने को कहा तथा अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ नही लगाने तथा घर से बाहर निकलने पर हर हाल में शारीरिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क पहनने की सख्त हिदायत दी। बाजार में भीड़ भाड़ देख एसडीओ प्रदीप कुमार बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने आवश्यक सामग्री वाले दुकानों को छोड़कर सभी तरह के ठेला खोमचा को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने एसडीओ व अन्य अधिकारियों को शाम को भी बाजारों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित एसपी ने थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय को बाजार में आने जाने वालों का मास्क तथा शारीरिक दूरी बनाए रखने इत्यादि का नियमित जांच करने का आदेश दिया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों को दंडित किया जाएगा तथा नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए दुकानदारों का दुकान एक महीने तक के लिए बंद करा दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीपीओ बहामन टूटी, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play