whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26494590
Loading...


बगैर सैंपल दिए जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भड़के प्रमुख, स्वास्थ विभाग ने कहा झूठ बोल रहे हैं प्रमुख, होगी प्राथमिकी

location_on गढ़वा access_time 18-Jul-20, 04:38 PM visibility 675
Share



						बगैर सैंपल दिए जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भड़के प्रमुख, स्वास्थ विभाग ने कहा झूठ बोल रहे हैं प्रमुख, होगी प्राथमिकी
खरौंधी प्रखंड के प्रमुख धर्मराज पासवान एवं गढ़वा सिविल सर्जन डॉ एन के रजक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के प्रमुख धर्मराज पासवान के कोरोना के पाजिटीव रिपोर्ट आने के सवाल पर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रमुख में ठन गई है। प्रमुख ने कहा है कि जब उन्होंने जांच के लिए सैंपल ही नहीं दिया तो उनका फर्जी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताना, स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही है। तात्पर्य यह कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कोरोना रिपोर्ट पर ही सवाल खड़ा कर दिया है, तथा इसे लापरवाही का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग किया है। इधर सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक ने इस मामले में कहा है कि प्रमुख झूठ बोल रहे हैं। उनका सैंपल नहीं लिया गया तो फिर रिपोर्ट रिम्स से कैसे आ जाएगा? उन्होंने कहा कि प्रमुख पर दो-दो प्राथमिकी दर्ज होगा।
पहला की रजिस्टर में नाम लिखा कर बगैर जांच कराए भागने का, वो बताएं की बिना जाँच कराएं कैसे वहां से भाग गए? एवं दूसरा कोरोना रिपोर्ट को फर्जी बताकर कोविड -19 अस्पताल में भर्ती नहीं होने का साजिश रच रहे हैं, जिससे उनसे करोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। जहां तक प्रमुख का प्रश्न है, उन्होंने कहा है कि 15 जुलाई 2020 को खरौंधी, भवनाथपुर एवं केतार के प्रखंड कर्मी एवं बैंक कर्मी को विभागीय आदेश पर कोरोना जांच कराने का सख्त निर्देश दिया गया था। उपयुक्त कर्मियों ने अपने - अपने सैंपल भवनाथपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर दिए थे। प्रखंड खरौंधी के कोरोना जांच रिपोर्ट में पांच व्यक्ति संक्रमित होने की की पुष्टि जिसमें अपना नाम भी शामिल देखने पर खरौंधी प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही है।
दिनांक 15 जुलाई 2020 को प्रखंड कर्मी एवं बैंक कर्मी को कोरोना जांच के लिए बुलाया गया था, परंतु मैं अपना नाम केवल इंट्री कराया था। इसके बाद भीड़ - भाड़ को देखते हुए, आवश्यक कार्य हेतु गढ़वा कोर्ट चला गया था। जिसके कारण मैं अपना सैंपल नहीं दे सका। चिकित्सा प्रभारी से बात की तो अगले दिन आने की बात कही गयी थी। फिर मैं शाम को अपने निवास स्थान चला गया। लेकिन 17 जुलाई 2020 को जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें मेरा भी नाम आया है। मैं काफी सहमा हूं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play