whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175805
Loading...


किशोरी को मां ने घर से निकाला, दर्ज कराई शिकायत

location_on भवनाथपुर access_time 17-Jul-20, 10:56 PM visibility 680
Share



किशोरी को मां ने घर से निकाला, दर्ज कराई शिकायत


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी को उसकी मां ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक व सीडब्ल्यूसी में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार किशोरी चार बहनें हैं। पीड़िता से छोटी बुआ के घर बिहार के डिहरी ऑन सोन में रहती है। दो बहनें मां के साथ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सनावल थाना क्षेत्र के त्रिशूली में मां के साथ रहती हैं। बताया गया कि किशोरी की मां ने अपने पति के विरुद्ध भवनाथपुर थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद से उसके पिता घर से फरार है। उसकी मां ने सारी जमीन गांव के ही एक व्यक्ति से बंधक रख दिया है। साथ ही किशोरी को अपने साथ रखने के लिए दबाव देती है।
बताया गया कि उसकी मां ने 30 जून 2020 को श्रीबंशीधर नगर स्थित महिला थाना में आवेदन देकर किशोरी पर दबाव बनाया था। तब महिला पुलिस पदाधिकारी ने किशोरी से उसका पक्ष जानने के बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष तीन जुलाई को प्रस्तुत किया था। किशोरी का कहना था कि वह अपने पिता के साथ रहना चाहती है। उसने बताया कि उसकी मां बिशुनपुरा के एक युवक से शादी करना चाहती है। मोबाइल फोन पर उक्त युवक से बात करने का भी दबाव बनाती है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडब्ल्यूसी ने उसे पिता के बड़े भाई के संरक्षण में भवनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित घर भेजा था। 12 जुलाई की रात को किशोरी मां ने अपने भाइयों त्रिशूली निवासी अजय प्रसाद यादव व विजय प्रसाद यादव तथा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विढंमगंज थाना क्षेत्र के हरना कछार गांव निवासी सुरेश प्रसाद यादव के साथ भवनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव पहुंची थी।
इसके पश्चात किशोरी द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची भवनाथपुर पुलिस ने किशोरी मां व तीनों मामा को थाना ले गई। इसके पश्चात सुबह में उन चारों को थाना से छोड़ दिया गया। थाना से लौट कर आने के बाद किशोरी की मां ने उसे घर से निकाल दिया। सीडब्ल्यूसी, गढ़वा के चेयरमैन उपेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि भवनाथपुर की नाबालिग किशोरी ने मां से मिल रही प्रताड़ना को लेकर शिकायत की है। उसे घर से भी निकाल दिया गया है। इस मामले को डीएलएसए में भेजा गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play