whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169763
Loading...


मजदूरों के महीनों के बकाए राशि का संवेदक ने किया भुगतान

location_on भवनाथपुर access_time 17-Jul-20, 07:01 PM visibility 682
Share



मजदूरों के महीनों के बकाए राशि का संवेदक ने किया भुगतान
मजदूर


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : बीएसएनएल के केबल लगाने में कार्यरत ठेकेदार के द्वारा ढाई दर्जन मजदूरों का बकाया पैसा मजदूरी मीडिया के दबाव के बाद ठेकेदार ने आनन फानन में किया। क्या है मामला बताते चलें कि बीएसएनएल के द्वारा बीते दो तीन माह से भवनाथपुर में केबल लगाने के लिए ठेकेदार राहुल कुमार, बिहार निवासी के द्वारा कार्य कराया जा रहा जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के सैकडों प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिला व अपना परिवार का इस लॉक डाउन में भी भरण पोषण चल रहा था। परन्तु एक माह से ठेकेदार लगभग ढाई दर्जन मजदूरों का बकाया पैसा देने में आना कानी कर रहा था। जिससे अजीज होकर मजदूर इमाम अली, श्रवण भुइँया, मनमती देवी, रामनाथ भुइँया, शिवनाथ भुंइया, संजोग भुंइया, खुशदिल अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, बुलबुल अनवर सहित मजदूर भवनाथपुर थाना शिकायत के लिए पहुँचे थे, परन्तु थाना के एएसआई मुन्ना शर्मा के हुई मौत के कारण थाना कर्मी उसी में लगे हुए थे।
उक्त मजदूरों की नजर जब अखबार के प्रतिनिधि पर पड़ी तो अपना दुखड़ा सुनाते हुए अपने बकाया पैसा ठेकेदार से दिलवाने की अपील किया। जिस पर ठेकेदार के मो. पर सम्पर्क कर उसे कानूनी करवाई कराने की बात करने पर राहुल ने दो घण्टे के बाद शिकायत के लिए पहुंचे सभी मजदूरों को बकाया पैसा दिया। जिससे मजदूर काफी खुश होकर अपने घर चले गए। इस बाबत राहुल कुमार ने बताया कि मैंने मजदूरों का पैसा पहले ही बीएसएनएल के कर्मी अजय राम को भुगतान के लिए दे दिया था पर उसने मजदूरी भुगतान में लेट कर दिया आज मैं उन मजदूरों का पैसा दे दिया हूँ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play