बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला कमिटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 15 सूत्री मांगों को लेकर अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
भाकपा कार्यकर्ता अनुमण्डल मुख्यालय स्थित सब्जी बाजार से जुलूस के रूप में मुख्यपथ से होते हुए अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष पहुंचे तथा जुलूस सभा मे तब्दील हो गई।जुलूस में शामिल कार्यकर्ता त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद्द करो,आदिवासियों की खतियानी भूमि पर आदिवासियों का कब्जा बहाल करो,तुलसी दामर डोलोमाइट, घाघरा चुना पत्थर खदान को चालू करो,पंचायत चुनाव शीघ्र कराओ आदि नारे लगा रहे थे।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह गढ़वा जिला प्रभारी सूर्यपत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सरकारी सम्पतियों को बेचकर अपना काम चला रहे हैं,तथा मोदी जी देश की जनता को समझा रहे है कि देश मे विकास की गंगा बह रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी देश की जनता के प्रधानमंत्री के बजाय कारपोरेट के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे है।उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीनों काला कृषि कानून रद्द करवाकर प्रधानमंत्री को झुकाने का काम किया।भाकपा पलामू के जिला सचिव रुचिर तिवारी ने कहा कि महंगाई की मार से देश की जनता त्रस्त है,लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को इसकी चिंता नही है।जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि हाल सर्वे खतियान को फिर से सर्वे कराया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि रजिस्टर टु का ऑनलाइन कराना बहुत जरूरी है। राज्य कमिटी सदस्य गणेश सिंह ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित मे काम कर रही है।यह सरकार गरीब,किसान,छात्र,नौजवान,मजदूर विरोधी सरकार है।
इस सरकार से देश की जनता का भला नही होनेवाला है।उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की अपील किया।सभा को राजकुमार राम,खलील खान,रामनाथ उरांव,नौरंगी पाल,सहित अन्य ने संबोधित किया।कार्यक्रम में गोपाल यादव,इसाक मियां,लालसु पाल,शाहिद अंसारी,विजय सिंह,मानमती देवी,विश्वनाथ उरांव,द्वारिका राम,सुरती देवी,निर्मल भुइयां,संगीता देवी,पूजा देवी,आशा देवी,अमरावती देवी,राकेश कुमार,नारायण राम,अनिल भुइयां, जगमोहन उरांव,विगनी कुँवर सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभा की अध्यक्षता देवीदयाल मेहता ने किया।सभा समाप्ति के बाद अनुमण्डल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया।
प्रमुख मांगे-त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद्द कर मांग पंजी टु को ऑनलाइन कराकर मालगुजारी रसीद काटने,सुनील मुखर्जी नगर कोरगा रमना की मालिक गैरमजरूआ भूमि को बकाश्त बनाने की जांच कराकर उक्त भूमि पर बसे परिवारों को कानूनी अधिकार दिलाने,जंगीपुर,नया खांड, धमनी के आदिवासियों की खतियानी भूमि पर अधिकार बहाल कर बाउंड्री को हटवाने,कारा, व्यवहार न्यायालय, आई आईटी कालेज को चालू कराने,14 वें व 15 वें वित्त की सभी योजनाओं की जांच कराने,तुलसी दामर डोलोमाइट खदान चालू कराने, सभी गांवो की जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने सहित अन्य मांगे शामिल है।