भवनाथपुर :
नेपालखोह के समीप बीती रात्रि में नगरऊंटारी से बाईक से भवनाथपुर लौटने के क्रम में अचानक से सड़क पर सियार के दौड़ जाने से बाईक अनियंत्रित होकर पलट जाने से भवनाथपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी बस्ती निवासी नवनित उर्फ लव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलावस्था में इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां पर खबर भेजे तक इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल नवनीत ने बताया कि वे बाईक से नगर ऊंटारी से घर लौट रहे थे,कि नेपालखोह के समीप अचानक से सड़क पर सियार के दौड़ जाने से बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई।