whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27491184
Loading...


अखिल विश्व गायत्री परिवार गढ़वा जिला इकाई के वार्षिक गोष्ठी में 2022 में 25 स्थलों पर गायत्री महायज्ञ कराने का लिया गया निर्णय

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-21, 04:50 PM visibility 650
Share



  अखिल विश्व गायत्री परिवार गढ़वा जिला इकाई के वार्षिक गोष्ठी में 2022 में 25 स्थलों पर  गायत्री महायज्ञ कराने का लिया गया निर्णय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल विश्व गायत्री परिवार गढ़वा जिला इकाई द्वारा वार्षिक गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में संपन्न हुई। इसमें पिछले साल के कार्यों की समीक्षा करते हुये वर्ष 2022 के लिये कार्य योजना बनायी गयी।. इसमें मुख्य रूप से यज्ञ के माध्यम से जिले के सभी क्षेत्रों में  देश की प्राचीन भारतीय संस्कृति का प्रचार करते हुये लोगों को यज्ञीय जीवन शैली एवं जीवन जीने की कला से अवगत कराया जायेगा. । इस क्रम में आगामी 29 अप्रैल से दो मई तक भवनाथपुर में चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया जायेगा. जबकि इसके अलावे कम से कम 25 स्थलों पर एक कुंडीय से लेकर नौ कुंडीय यज्ञ किया जायेगा. इसके अलावे विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, नशामुक्ति आंदोलन, पौधारोपण, योग शिविर, विविध संस्कार, स्वच्छता अभियान जैसे गायत्री परिवार के आंदोलनों को चलाने का निर्णय लिया गया. गोष्ठी में कोरोना महामारी के कारण पिछले साल सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाधित हो जाने पर अफसोस व्यक्त करते हुये इस साल कोरोना दिशा-निर्देश का पालन करते हुये सभी तरह के आंदोलनों को गति देने का निर्णय लिया गया. गोष्ठी में संतन मिश्र ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला, जबकि आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जिला समन्वयक विनोद पाठक द्वारा प्रस्तुत किया गया. महिला मंडल की जिला प्रभारी शोभा पाठक ने शांतिकुंज द्वारा चलाये जा रहे आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम से अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को जोड़ने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि संस्कार परंपरा के माध्यम से हम एक अच्छे भावी पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं. इसके लिये हमें पुंसवन संस्कार से ही शुरूआत करनी होगी. गोष्ठी में नगरउंटारी से अजीत चौबे व ललसू राम, रमना से उमेश कुमार, मेराल से घनश्याम पांडेय, गढ़वा प्रखंड से अखिलेश कुशवाहा आदि ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया. वित्त प्रबंधन ट्रस्टी संजय सोनी ने आर्थिक अनुशासन पर प्रकाश डाला. गोष्ठी में इंटर्नशीप में आये देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की छात्रा सुप्रिया दूबे एवं अभिनव पांडेय ने उनके माध्यम से योग व यज्ञीय जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुये जिले में अधिक से अधिक कार्यक्रम कराने की अपील की. गोष्ठी में पूर्व ट्रस्टी कदवा निवासी जवाहर प्रसाद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी।
इस मौके पर सरयू चंद्रवंशी, कृष्ण कुमार मेहता, दिलीप तिवारी, आलोक रंजन दूबे, प्रभुदयाल प्रजापति, मिथिलेश कुशवाहा, राजेश ठाकुर, वृंदा ठाकुर, डॉ सुनील विश्वकर्मा, रंजीत केसरी, अरूण पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, अनिता देवी, सुनंदा दूबे, प्रिंयका देवी, चंपा देवी आदि मौजूद थीं।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play