रमना :
रमना- प्रखंड मुख्यालय स्थित गुलरही बांध के समीप समाजसेवी सह रंगकर्मी स्व सरयू प्रसाद चंद्रवंशी के स्मृति में स्वजनों के द्वारा रमना प्रखंड के विभिन्न इलाकों के पांच सौ असहाय और जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हुए महाप्रसाद दिया |इसके पहले झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहीर अंसारी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अमीत कुमार, व्यवसायी पुत्र रामसेवक प्रसाद ने स्व सरयू प्रसाद,मुगांलाल प्रसाद व घुघर देवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया |
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ताहीर अंसारी ने कहा कि पिछले 23 वर्षों से पिता के स्मृति में रामसेवक प्रसाद,सुनील कुमार व स्वजनों के द्वारा जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण निस्वार्थ किया जा रहा है |समाज के सभी सामर्थवान लोग अपने सामर्थ्य के अनुरुप जरुरतमंदों के बीच अन्न व वस्त्र का वितरण जरुर करें ताकि कोई भी व्यक्ति अन्न और वस्त्र के बगैर नही रहे |अमीत कुमार ने कहा कि असहाय को मदद पहुंचाना सराहनीय काम है |सामर्थ्यवान लोगों को इस प्रकार के कार्य को करना चाहिए ताकि सरकार और प्रशासन को भी सहयोग मिल सके |मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनुज चंद्रवंशी, शंभु राम चंद्रवंशी, प्रदीप सिंह, नागेन्द्र कुमार सिंह, अमीत प्रकाश,अशर्फी लाल सहित कई लोगों ने संबोधित किया |मौके पर शंकर चंद्रवंशी, बालजी प्रसाद, सुनील कुमार, रमाकांत प्रजापति, सुदर्शन वियार, बौद्ध प्रसाद गुप्ता, प्रभु दुबे सहित कई लोग मौजूद थे |