कांडी :
कांडी प्रखंड के कांडी बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार की देर शाम कांडी थाना प्रभारी फैज रब्बानी व कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद ने रामलीला कार्यक्रम का फीता काटकर व भगवान राम व सीता की आरती उतार कर शुभारंभ किया।
विंध्याचल व इलाहाबाद से कांडी पहुंची रामलीला की टीम 26 दिसंबर दिन रविवार से 2 जनवरी तक पूरे आठ दिन कांडी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में रामलीला का मंचन करेगी।
हनुमान मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता संरक्षक अनुप कुमार व सुनिल प्रसाद कोषाध्यक्ष उदय कुमार बीडीसी प्रतिनिधि अशोक प्रसाद झरी प्रसाद व कृष्णा बारी सहित कांडी बाजार के गणमान्य लोगों के सहयोग से रामलीला कार्यक्रम का मंचन किया जा रहा है ।
जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है लोग धार्मिक परिदृश्य को रसपान कर रहे हैं।