whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167033
Loading...


पीएम आवास के लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है निर्माण मद की मजदूरी

location_on बंशीधर नगर access_time 17-Jul-20, 06:12 PM visibility 685
Share



												पीएम आवास के लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है निर्माण मद की मजदूरी
पीएम आवास के लाभुक


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : सरकार के निरंतर कोशिश के बावजूद प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुक मजदूरी का भुगतान कर पाने में अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहे है। जबकि रोजगार सेवक व स्वयंसेवकों को उनकी मदद नहीं करना है। या तो स्वयंसेवक उनकी मदद नहीं करना चाहता है या फिर लाभुकों से मदद के बदले कोई मांग रख देता है। जिससे आवास के लाभुक न तो डिमांड कर पाता है ना ही भुगतान करा पाता है। ऐसा ही कुछ नरही पंचायत के सिंहपुर व मर्चवार ग्राम के लाभुको के साथ हो रहा है। 10 में से 9 लाभुक सरकार द्वारा दिये जा रहे इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। क्यों नहीं ले पा रहे है लाभुक इस सुविधा का लाभ : आवास के लाभुक प्रखंड कार्यालय जाने को तैयार नहीं और स्वयंसेवक मदद करने को तैयार नहीं।
अगर मदद करने को तैयार भी हो जाता है मनरेगा के 16000 मजदूरी में से लगभग उसे आधा मदद देने वाले को देना पड़ता है। किसी किसी मामले में तो पैसा मिलता ही नहीं, सब हजम हो जाता है। सिंहपुर ग्राम के शमा सेठ व स्व. सीता राम की पत्नी शकुंतला कुँवर ने बताया कि जब भी स्वयं सेवक से मजदूरी भुगतान की बात करते है तो आज - कल करते - करते महीनों बीत गया लेकिन आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका। कहते - कहते थक गए। अब कहना ही बंद कर दिया। जबकि मर्चवार ग्राम के अनिल प्रसाद ,शिव पूजन राम, अवधेश चौधरी, सोनू , संगीता देवी ने बताया कि उन्होंने एक भी मनरेगा के द्वारा आवास मजदूरी का लाभ नहीं ले पाए। कारण पूछने पर संगीता देवी के पति सतीश साव ने बताया कि स्वयंसेवक द्वारा उन्हें बताया गया कि अब मनरेगा के द्वारा आवास में मजदूरी मिलता ही नहीं।
इस लिए हम में से किसी ने डिमांड ही नहीं किया। सिंहपुर और मर्चवार ग्राम में 10 में से 9 लोगों ने इस सुविधा का लाभ ही नहीं लिया। एकाध ने लिया भी तो आधा अधूरा। यूं कहे तो गलत नहीं होगा कि 90 प्रतिशत आवास लाभुक इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play