खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगांवा निवासी छोटू पासवान को भवनाथपुर पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया गया गया। भवनाथपुर प्रभारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के झगराखांड़ निवासी उपेंद्र कुमार के साथ मझिगावां निवासी छोटू पासवान द्वारा जानलेवा हमला कर धारदार सामान से गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलावस्था में घायल शख्स का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बाद में घायल शख्स ने मारपीट करने के आरोपी छोटू पासवान के खिलाफ स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। जिसपर करवाई करते हुऐ सोमवार को छोटू पासवान के घर से गिरफ्तार कर भवनाथपुर थाना ले जाया गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुमार और छोटू पासवान दोनों टेंपू चालक अपना छड़ सीमेंट ढुलाई का बकाया पैसा चपरी के टीकर टोला से लौट रहे थे,इसी बीच दोनों में विवाद हुआ,इससे आक्रोशित छोटू पासवान ने उपेंद्र पर जानलेवा हमला बोलकर धारदार सामान से गला रेत दिया।