गढ़वा :
गढ़वा शहर के मुख्य सड़क यथा विभिन्न चौक चौराहे पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जहां भी नजर दौड़ाई वहा अपने दुकानों का नाम का बैनर लोहे के बोर्ड पर लिखवा सड़क से महज 8 फुट की दूरी पर लगा देख सकते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण आप गढ़वा के प्रखंड कार्यालय के समीप देख सकते हैं जहां दुकानदारों का बोर्ड सड़क से महज 8 फुट की दूरी पर नजर आएगा। इससे आवागमन में जहां एक ओर भारी असुविधा होती है वहीं दूसरी और हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है ।अतिक्रमण के कारण गढ़वा शहर में दुर्घटना घटना आम सी स्थिति बन गई है।

। इस तरह की अतिक्रमण गढ़वा के और भी विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा सकता है बोर्ड के साथ-साथ दुकान के सामने अल्बेस्टर द्वारा 12 से 15 फुट तक अतिक्रमण किया जा रहा है ।
आप गढ़वा शहर के गढ़ देवी मोड़ से चिरौंजीया मोड़ तक जहां कहीं भी जाएंगे आपको दुकानों के सामने 5 से 10 फीट तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण साफ देखने को मिल सकता है जिस पर नगर पालिका द्वारा आज से ही अंकुश न लगाया जाए तो गढ़वा के पुरानी बाजार स्थित राकी मोहल्ला में आप सोना महल के पास देख सकते हैं जहां पर विभिन्न सोना चांदी व्यापारी अपना एसीबी का बोर्ड अतिक्रमण क्षेत्र पर लगाकर वहां की रोड को आज महज 6 फुट का बना चुके हैं।

नगर पालिका के द्वारा नगर पालिका टैक्स काटने में कोई अनियमितता नहीं बरती जाती मगर बात करें अतिक्रमण की तो पदाधिकारी अपना आंख बंद किए नजर आ रहे हैं दुकानों की तो बात छोड़ो नगर पालिका के कार्यालय के समीप आप नगरपालिका के ही द्वारा ट्रैक्टर जेसीबी अन्य वाहन को रोड पर खड़ा देख सकते हैं इनके पास इनकी खुद की गाड़ियों की पार्किंग के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है।