भवनाथपुर :
तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के मजदूरो द्वारा अपनी छः सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 7 वाँ दिन भी जारी रहा।
रविवार को गढ़वा डीसी राजेश पाठक धरनास्थल पर पहुंचे तथा धरनास्थल पर बैठे मजदूरो से उनकी मांग को सुना। इसके बाद उपायुक्त ने प्रशासनिक भवन के कांफ्रेस हॉल में मजदूर यूनिंयन और सेल प्रबधन के साथ बैठक की। जो बैठक बेनतीजा रही। धरनास्थल पर पहुंचे डीसी राजेश पाठक ने मजदूरो को धरना समाप्त करने का निवेदन किया लेकिन मजदूर अपनी मांग पूरी होने तक धरनास्थल पर ही बैठे रहने की बात कही।

सेल एडीएम के कांफ्रेस हॉल में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने मजदूर प्रतिनिधियों एवं सेल अधिकारीयों के साथ बैठक किया।
बैठक में उपायुक्त ने मजदूरो की समस्या से संबंधित मांग को लेकर सेल प्रबंधन से चर्चा की, जहाँ सेल प्रबंधन ने मजदूरो की मांगो को पूरा करने में असमर्थता जताते हुए कहा कि मजदूरो का मामला आरएलसी पटना में चल रही है। मजदूरो की मांग सेल के वरीय अधिकारी ही पूरा कर सकते है। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक में उपस्थित सेल अधिकारीयों से कहा कि आपलोगो में प्रबंधन चलाने की क्षमता नही है, तो बैठक में वरीय पदाधिकारी को आपलोगो ने क्यों बुलाया। उन्होंने कहा कि अगर धरना पर बैठे किसी मजदूर की ठंड से मौत हुआ तो इसका जिम्मेवार सेल प्रबंधन होगी। उपायुक्त ने बोकारो जीएम और आरएलसी पटना से मोबाईल द्वारा बात कर मजदूरो की मांग पूरा करने का निर्देश दिया, वहीँ उक्त दोनों अधिकारीयों द्वारा जनवरी फर्स्ट वीक में भवनाथपुर सेल के प्रशासनिक भवन पहुंचकर मजदूरो की मांग को सुलझाने की बात कही है।
इस मौके पर श्रीबंशीधर नगर एसडीओ अलोक कुमार, श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, बीडीओ मुकेश मछुआ, सेल के प्रभारी जीएम विजय कुमार राम, खान प्रबंधक बी. पाणिग्रही, कार्मिक प्रबंधक बुल्लू दिग्गल, इंटक यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे, मजदूर नेता बबन पासवान, मजदूर गोपाल यादव, सहित लोग सामील थे ।