बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के वार्ड पार्षद शकील अहमद गुल्लू ने गरीब, असहाय, विकलांग व दिव्यांग लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया।
उन्होंने कहा की बढ़ते ठंड के कारण राज्य सरकार ने कंबल वितरण की दिशा में ठोस कदम उठाया है, जिसके तहत गरीब,असहाय,विधवा व दिव्यांग लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी जरूरतमंदों को कंबल दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षदों की ओर से जरूरतमंदों की एक सूची तैयार की गई है, उस सूची के अनुसार ही कंबल का वितरण किया जा रहा है।कम्बल लेने वालो में शोभा देवी,जीरा कुंवर, जेकनी देवी, शारदा देवी, कुरैशा बीबी, श्यामा शाह, नुरजहां खातून, कमला देवी, सविता देवी,पूजा कुमारी सहित अन्य लोगो के नाम शामिल है।