मेराल :
चिनिया रोड गढ़वा के वीरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित मेन रोड आईटीआई कॉलेज के पास सिटी ब्वॉय गारमेंट शॉप का उद्घाटन रविवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता बृजराज चौबे सेवानिवृत्त शिक्षक रामजन्म तिवारी भाजपा नेता विनय चौबे सुरेंद्र चौबे संवेदक यूगल किशोर चौबे इत्यादि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि सिटी ब्वॉय के प्रोपराइटर कौशल किशोर चौबे के द्वारा रेडीमेड कपड़ा का दुकान कर चिनिया रोड से आने वाले गांव के लोगों के साथ शहर वासियों का भी रेडीमेड कपड़ा व्यवस्था उपलब्ध किया है यह अच्छा पहल है।वही सेवानिवृत्त शिक्षक रामजन्म तिवारी ने कहा कि इस तरह का व्यवसायिक प्रतिष्ठान इस मुहल्ले में खुलने से लोगों को काफी सुविधा एवं सहूलियत होगी प्रोपराइटर कौशल किशोर चौबे ने बताया कि हमारे यहां सभी तरह के रेडीमेड कपड़ा की व्यवस्था है ग्राहकों को उचित मूल्य पर खरीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा सभी रेडीमेड कपड़ा ब्रांडेड है जो हमने अच्छी क्वालिटी के साथ ग्राहकों सुविधा देने का प्रयास किया है इस मौके पर व्यवसाई टूनू चौबे झामुमो नेता कमल किशोर चौबे राज नारायण चौबे मिथिलेश देव अरविंद मिश्रा संवेदक राजू रंजन चौबे संत कुमार पांडे अर्जुन पांडे रमेश कुमार प्रिंस चौबे नूतन चौबे यासीन अंसारी रंजीत चौबे पंकज चौबे इत्यादि मौजूद थे।