whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281853
Loading...


गढ़वा जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

location_on गढ़वा access_time 26-Dec-21, 04:31 PM visibility 680
Share



गढ़वा जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला द्वारा आयोजित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संपन्न हो गया। कार्यक्रम समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र की विचारधारा है भाजपा पुरे देश में एकात्मकता को लेकर चलने वाला पार्टी है उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ तो कांग्रेस प्रधानमंत्री ने विदेशी परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद नामक पुस्तक के माध्यम से लोगों से कहा है कि व्यक्ति से परिवार से समाज से देश का निर्माण होता है भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की सोच अन्त्योदय के तहत समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है भाजपा ने देश के विकास के लिए लोकल फोर लोकल का नारा दिया जिससे देश के अंदर आम व्यक्ति का विकास हो सके।
भाजपा ने नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को एक मजबूत प्रधानमंत्री दिया है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ देश ही नही बल्कि पुरे मानव जगत के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में एक नया परिवर्तन लाने का काम किया है देश में आर्थिक सामाजिक सामरीक दृष्टि से काफी मजबूत हुआ है उन्होंने कहा कि देश में एक अच्छी विचारधारा का संचार हो रहा है भाजपा सरकार ने धारा 370 राम मंदिर निर्माण पाकिस्तान पर सर्जीकल स्ट्राईक जैसे अनेकों सफल निर्णय लेने का मजबूती से काम किया है। समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता तीन दिन तक लगातार आवासीय व्यवस्था में दिन रात रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया है उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता में संगठन कार्य के प्रति निखार आता है साथ उन्होंने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यक्तित्व विकास सत्र को संबोधित करते हुए भवनाथपुर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि व्यक्ति अपने गुणों से व्यक्तित्व का विकास करता है भाजपा में तप त्याग बलिदान के दम पर काम करने वाले कार्यकर्ता के अंदर व्यक्तित्व का विकास देखने को मिलता है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश राष्ट्र की सेवा समाज सेवा के दम पर अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं भाजपा कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व के दम पर समाज के लिए काम करते हैं कार्यक्रम के दौरान 2014 के बाद युगांतरकारी भारत सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह ने कहा कि देश में जब नरेंद्र मोदी का सरकार बना तो युगांतरकारी परिवर्तन आया।
2014 के बाद भारत का दबदबा विश्व के मानचित्र में बढ़ा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालटनगंज भंडरीया विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि केंद्र में पुर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने के बाद एक युगांतरकारी परिवर्तन आया है देश में पहली बार विकास वादी सरकार बनी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का प्रतिष्ठा विश्व के मानचित्र पर बढ़ा है पुरा विश्व आज भारत के सामने नतमस्तक हुआ है उन्होंने कहा कि झारखंड में जब भाजपा सरकार बनेगी तब ही विकास संभव है वर्तमान की सरकार ने झारखंड के लोगों को ठगने का काम किया है साथ ही कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिनमें जिसमें सफल होने वाले नेता जवाहर पासवान गिरिनाथ सिंह संजय भगत पुष्प रंजन भोला चंद्रवंशी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार गिरीडीह जिला प्रभारी अमित तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी रामचंद्र केशरी गिरिनाथ सिंह अलखनाथ पाण्डेय जवाहर पासवान रघुराज पाण्डेय उमेन्द्र यादव राजीव रंजन तिवारी मुरली सुरज गुप्ता श्याम सोनी हरेंद्र दुबे रीतेश चौबे बृजेन्द्र पाठक अविनाश पासवान कंचन जायसवाल रामकृपाल दुबे संजय जायसवाल सुरेंद्र विश्वकर्मा रामशीष तिवारी सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play