गढ़वा : गढ़वा शहर के भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट मनोज गुप्ता उम्र लगभग 40 वर्ष पिता श्री राम कुमार गुप्ता, का कल रात्रि में मौत हो गई है। उनकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि श्री गुप्ता की पत्नी ने हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की बात कही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक श्री गुप्ता बहुत ही व्यवहार कुशल व मिलनसार व्यक्ति थे तथा जीवन बीमा निगम के प्रतिष्ठित एजेंट थे।

इनके निधन की सूचना पा कर गढ़वा रौनियार वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष ,बैजनाथ गुप्ता, जिला संगठन मंत्री दमोदर प्रसाद गुप्ता, बिसुनपुरा प्रखंड सचिव, ओम प्रकाश गुप्ता, सुशील गुप्ता, सीता राम गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मंटू गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, दुर्गा साह, अशोक कुमार साह के साथ करीब 200 लोग दाह संस्कार में उपस्थित हुए।