रमना :
- भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का 95 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन रविवार को सुनील मुखर्जी नगर कोरगा के प्रांगण में किया गया।
उद्घाटन राज्य कमेटी सदस्य गणेश सिंह ने झंडातोलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में पार्टी की स्थापना की गयी थी। जिसका उद्देश्य किसानों और मजदूरों का राज्य सत्ता स्थापित करना है। पार्टी स्थापना काल से ही व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करती रही है। जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि जिस प्रकार देश के किसानों ने अपने आंदोलन के दम पर केंद्र सरकार को तीनो काले कृषि कानूनों को वापस लेने पर बिवश कर दिया उसी प्रकार त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद्द करते हुए रजिस्टर टू को ऑनलाइन कर रसीद काटने के लिए राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार को बाध्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने निचले स्तर पर लोकतंत्र की बहाली के लिए अविलम्ब पंचायत चुनाव कराने की मांग सरकार से की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन अंचल सचिव नौरंगी पाल ने की। जबकि मौके पर देवीदयाल मेहता,मुन्ना राम,जगमोहन उरांव एवं कृष्णा राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।