गढ़वा :
एमआईएमएम के प्रदेश अध्यक्ष को अपने गृह जिले में गढ़वा आगमन पर नेताओं कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

विदित हो कि गढ़वा जिले के मोहम्मद शाकिर अंसारी को एमआईएमएम झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है तभी से मुस्लिम समुदाय के लोगों में यहां काफी उत्साह दिख रहा है आज जब प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर अंसारी गढ़वा जिले में प्रवेश की तो उन्हें तहले नदी पर स्वागत करने भारी संख्या में एम आई एम एम के नेता कार्यकर्ता तथा मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे थे जहां से उन्हें गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के बाद गढ़वा शहर में लाया गया। शहर में भी स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस आयोजन से पहले टंडवा ,मझिआंव ,रंका मोड़ होते हुए मंगल भवन एवं
एमएन खान के द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सचिव शामिल पाली जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश चंद्र प्रदेश महासचिव अब्दुल मोबिन रिजवी की अध्यक्षता मे कार्यालय मंगल भवन में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अंसारी के माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के हर गतिविधियों पर चर्चा करते हुए किया श्री अंसारी ने कहा कि भारतीय राजनीति में उनके पार्टी के सुप्रीमो ओवैसी के नेतृत्व में समाज के उपेक्षित वंचित वर्ग का विकास संभव है उन्होंने विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे राजनीति के तकाजा को समझें तथा अपनी अस्मिता की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर एम आय एम एम का हाथ मजबूत करें।
उन्होंने गढ़वा जिले के सभी ए आई एम आई एम के सदस्यों को अपने चयनित होने धन्यवाद किया साथ ही साथ उन्होंने संगठन को मजबूती देने की ओर पहल की।