whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281425
Loading...


जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रांगण में दो दिवसीय एलुमनी मीट का आयोजित

location_on गढ़वा access_time 25-Dec-21, 06:42 PM visibility 652
Share



जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रांगण में  दो दिवसीय  एलुमनी मीट का आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रांगण में दो दिवसीय एलुमनी मीट का आयोजन किया गया जिस का समापन शनिवार को किया गया। एलुमनी मीट में विद्यालय के पुराने छात्र ने बच्चों के साथ मिलकर अपने अनुभव को शेयर किया और छात्रों को हर संभव मदद करने की बात कही। समापन अवसर पर नगर उंटारी के एसडीओ आलोक कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के की ओर से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि वे स्वयं जवाहर नवोदय विद्यालय अमेठी, उत्तर प्रदेश के एलुमनी हैं। और आज अपने नवोदय विद्यालय परिवार के बीच आकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। नवोदय के बच्चों से मिलकर अपने पुराने दिन याद किये और बच्चों को अपने अनुभव से सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, उन्हें बताया कि आज का दौर कंपटीशन का दौर है और इस दौर में आप सभी लोगों को सदैब अपडेटेड रहने की आवश्यकता है।
आप अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें तभी आप को सफलता मिलेगी। उपायुक्त साहिबगंज राम निवास यादव ने भी अपनी बातों से बच्चों खूब प्रेरित किया। कहां जो एनसीईआरटी की किताबें हमलोग यूपीएससी की तैयारी में पढ़ते हैं, क्यों न उसको स्कूल से ही ध्यान से पढ़ें। उन्होंने ये भी बताया की नवोदय विद्यालय के बच्चों की सफलता दर सबसे बेहतर है। विद्यालय के प्राचार्य चंद्रबली ने कहा कि विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों ने अंगना ग्रुप का गठन किया है जिसके माध्यम से नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत अब तक के सभी बच्चों को एक साथ जोड़ कर प्रत्येक वर्ष एलुमिनी मीट का आयोजन किया जाता है । संस्था के बच्चे सिर्फ मीट का ही आयोजन नहीं करते हैं बल्कि विद्यालय के छात्रों को आगे बढ़ने में हर संभव मदद भी करते हैं ।
अंगना, जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं का अलुमनी एसोसियेशन है, जिसका पूरा नाम एसोसिएशन ऑफ गढ़वा नवोदय एलुमनी है। अंगना एक्जीक्यूटिव कमीटी के हेड संतोष पासवान जो कोल इंडिया मैं वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने कहा कि अंगना के माध्यम से गढ़वा नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं व उनके निकटतम परिवार को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत मदद कर रही है। विद्यालय के पहले बैच के छात्र अरुण कुमार जो वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत हैं उन्होंने कहा कि अंगना के माध्यम से विद्यालय के छात्र के परिवार के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता हेतु लाखों रुपए की मदद की, 4-5 बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र धन और लैपटॉप प्रदान कर मदद की।
कई बच्चों की वोकेशनल ट्रेनिंग कराई, कई लोगों को एडमिट कराने से लेकर, ब्लड डोनेशन, अच्छे डॉक्टर्स से कंसल्टेशन इत्यादि के माध्यम से लोगों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है उन्होंने कहा कि अंगना अपनी छठवीं एलुमनी मीट 2021 कोबिड के बीच सुरक्षा एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए फिजिकल और वर्चुअल माध्यम से करा रही है, जिसमे विद्यालय के आदरणीय प्राचार्य चंद्रबली , शिक्षक और बच्चे फिजिकल माध्यम से और बालिक एलुमनी व मेहमान वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अलावा, असिस्टेंट कमिश्नर बीके सिन्हा , त्रिभूवन पांडेय, सुधीर कुमार, , डॉ बिभुषिता पानी, डॉ कालीचरण पात्रा, सीए एसएस विजया और कई गणमान्य मेहमान जुड़े और सबने जेएनवी गढ़वा के विद्यार्थियों को प्रेरणास्रोत बातें बताई।
और अंगना के द्वारा किये गए कार्यों को खूब सराहा। अंगना प्रेजिडेंट संतोष पासवान, अंगना कोषाध्यक्ष डॉ रवि कुमार और गढ़वा नवोदय के सेवानिवृत अप प्राचार्य देवराज द्विवेदी ने गढ़वा जिला प्रशासन, नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग से निवेदन किया कि गढ़वा नवोदय के कैंपस के बीच से जो रोड जा रही है, उसे डायवर्ट किया जाए, जिससे वहां निवासरत व अध्ययनरत बच्चे बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पटना समिति के असिस्टेंट कमिश्नर बीके सिन्हा जी ने कहा समिति हर संभव तैयार है, जिला प्रशासन को भी इस दिशा में थोड़ी पहल करनी होगी। निबंध प्रतियोगिता मीट के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता के ग्रुप ग्रुप ए में भास्कर, अंकुश ठाकुर, ग्रुप बी में प्रथम श्रेया, द्वितीय सुमन तिवारी और ग्रुप सी में प्रथम हिमांशु और द्वितीय खुशी कुमारी विजेता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही हम भूमिका एलुमनी मीट को सफल बनाने में एलुमनी डॉ रवि कुमार, मुमताज़, कुमार ज्योति, नन्दलाल मेहता, आशुतोष द्विवेदी, सूरज प्रकाश, कुमार आशुतोष, रंजन कश्यप, रूपाली रंजन नवोदय विद्यालय मेराकैंपस गए और अपनी कड़ी मेहनत से इस एलुमनी मीट को सफलतम रूप दिया, साथ हीअंगना के सभी ऑफिशियल्स वर्चुअल माध्यम से जुड़े अंगना प्रेजिडेंट संतोष पासवान, वाइस प्रेसिडेंट डॉ महेंद्र राम, सेक्रेटरी श्री अब्बास अंसारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री राजेश कुमार डीएमओ देवघर, ज्वाइंट ट्रेज़रर डॉ मिथिलेश ने अहम भूमिका निभाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play