भवनाथपुर :
केतार के पचादुमर में एक बाइक पर सवार तीन लोग एक बच्चे को बचाने में अनियन्त्रित होकर गिरने से कृष्णा चौधरी गढ़वा पचाफेडवा निवासी गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
जिसे घायलवस्था में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में डॉ निशंक निश्र्म के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर किया गया ।घटना के बारे में बताया जाता है कि गढ़वा पचाफेडवा निवासी कृष्णा चौधरी ,सम्भु चौधरी ,व गोला चौधरी शनिवार को केतार पचादुमर अपने रिश्तेदार के घर गए थे ।वँहा से वापसी के क्रम में मुख्य पथ के पचादुमर में एक बच्चा अचानक सड़क पर दौड़ जिस जिसे बचाने में बाइक अनियन्त्रित होकर गिर गया बीच मे बैठे होने के कारण कृष्णा चौधरी घायल हो गए पैर में गम्भीर चोट है ।