गढ़वा :
गढ़वा रंका रोड एनएच 343 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक के चपेट में आने से मेकेनि घायल हो गया है। घायल गढ़वा के टंडवा वार्ड 19 के इकबाल अंसारी बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया कि इकबाल एक ट्रक में ग्रीसिनग कर निकल रहा था। इसी बीच एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। घायल को आसपास के सहयोग से गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया है घायल के पैर में गंभीर चोट लगी है।