गढ़वा :
टेंडर हार्ट स्कूल में आज शरद महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों के बीच में कैनवस पेंटिंग तथा ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कैनवस पेंटिंग में बच्चों ने खुद के बनाए कैनवस एवं कैनवस स्टैंड का प्रयोग किया। कुल 78 प्रतिभागियों ने कैनवस पेंटिंग में हिस्सा लिया।
बच्चों ने सूर्यास्त ,सूर्योदय ,पानी बचाने ,स्वच्छता आदि विषयों को केंद्रित कर पेंटिंग्स बनाएं ।वही ग्रीटिंग कार्ड्स में बच्चों ने नव वर्ष एवं क्रिसमस के अवसर पर दिए जाने वाले ग्रीटिंग कार्ड को बनाकर परंपरा को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया ।आज के कार्यक्रम में हिंदुस्तान के गढ़वा जिला ब्यूरो चीफ श्री ओम प्रकाश पाठक तथा विनय पांडे ,मेराल उच्च विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार ,शिक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव, पुनीत कुमार पांडे, बृजेश कुमार मिश्र तथा अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्र ने बच्चों की पेंटिंग्स देखी एवं ग्रीटिंग कार्ड देखें।
इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की ग्रीटिंग कार्ड और पेंटिंग्स बच्चों की कल्पनाशीलता को प्रस्तुत करते हैं एक कल्पनाशील मस्तिष्क कुशल मानव संसाधन का निर्माण करता है । कल्पनाशीलता ही जगदीश चंद्र बसु को एक वैज्ञानिक में परिवर्तित किया था खोजी मस्तिष्क निर्माण का आधार होता है। सभी अतिथियों का स्वागत शिक्षक असलम अंसारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य विनय चौबे ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शोभा विश्वकर्मा ने किया। विजयी प्रतिभागियों में कैनवस पेंटिंग में ईशा भारती प्रथम, प्रियांशी कुमारी द्वितीय तथा देवानंद रजक तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी तरह ग्रीटिंग कार्ड बनाने में शिवम कुमार प्रथम, शिवम कुमार ठाकुर द्वितीय तथा अभिषेक कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को समापन समारोह के दिन प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएग।