गढ़वा :
गढ़वा नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 अग्रवाल मोहल्ला में शहरी गरीब विधवा वृद्ध विकलांग एवं वैसे लोग जिनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म चादर नहीं है उन लोगों के बीच नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केसरी, कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडे, वार्ड पार्षद मीरा देवी ने संयुक्त रूप से 60 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस वार्ड में प्रत्येक साल कंबल का वितरण शहरी गरीब लाभुकों किया जाता है और इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश कुमार केसरी वार्ड 09 के प्रतिनिधि बंधु प्रसाद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी एवं वार्ड की जनता उपस्थित थी।