मेराल :
आनंद मार्ग के प्रचारक संघ शाखा मेराल द्वारा शनिवार को मेराल में कैंप लगाकर गरीबों के बीच कंबल टोपी इत्यादि गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।
इस मौके पर आनंद मार्ग के अनुयायियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रभात रंजन सरकार उर्फ श्री श्री आनंदमूर्ति जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना में भी इन लोगों ने जरूरतमंदों की सेवा की साथी प्रत्येक वर्ष कड़ाके की ठंड के मद्देनजर गरीबों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना पुण्य का काम है। डॉक्टर अनिल शाह ने आनंद मार्ग मेराल इकाई प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी जरूरत पड़ी है यहां के लोगों ने खुले ह्रदय से जरूरतमंदों की सहायता की है।
डॉ रामानुज प्रसाद ने कहा कि सर्दी के इस मौसम में गरीब तथा असहाय लोगों के बीच कंबल टोपी जैसे गर्म वस्त्र का वितरण पुण्य का कार्य है। संस्था के इकाई सचिव डॉक्टर लाल मोहन ने बताया कि कैंप में वितरण के बाद वैसे असहाय व्यक्ति जो इस आश्रम में पहुंच नहीं पाए वैसे लोगों को संस्था के लोगों द्वारा घर जाकर गर्म कपड़ा वितरण किया जाएगा।इस अवसर पर विजय प्रसाद इंदु देवी अरविंद कुमार राजेंद्र साहू धनंजय चौधरी मथुरा महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में भक्ति प्रधान दिनेश प्रसाद मदन कुमार धर्मेंद्र कुमार रंजीत कुमार सच्चिदानंद कुशवाहा मनोज कुमार राम जी कुशवाहा रामा मेहता श्वेता गार्गी सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लाल मोहन द्वारा किया गया।