रमना :
रमना प्रखंड स्थित मानदोहर डाक बंगला परिसर में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया | कैंप का उद्घाटन मड़वनिया ग्राम पंचायत प्रधान अखिलेश पांडेय ने किया |
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है |इसका एक मात्र बचाव कोरोना वैक्सीन,मास्क और दो गज दूरी है |उन्होंने पंचायत वासियों से अपील करते हुए कहां कि जो लोग टीका लगाने से छुट गए हैं वह कैंप में अपना टीकाकरण कराते हुए कोरोना को भगाने में सरकार और प्रशासन को मदद करें |समाचार भेजे जाने तक 110लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका था।|मौके पर एएनएम सबिता कुमारी, प्रर्यवेक्षक आलोक तिवारी , सहिया रीता कुंवर, सुषमा देवी, पुनम देवी, अनिता देवी, अजय सिंह, अनुज पांडेय,संजय राम,बब्लू पाठक सहित कई लोग मौजूद थे |