गढ़वा :
चमारी मिस्त्री के गैरेज से दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क के बीच शिवपुरी मुहल्ला में स्थित श्री हनुमान उपासना मंदिर में शुक्रवार की रात्रि चोर के द्वारा मंदिर का गेट काट कर दान पेटी चोरी कर ली गई।
सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने ने देखा की मंदिर का गेट टूटा हुआ है और दानपेटी गायब है तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंदिर कमिटी के लोगों को दी कमिटी के लोगों ने बताया की लगातार घट रही चोरी की घटना से पूरे मुहलेवासियों में काफी भय का माहौल बना हुआ है और लोग अक्रोशित भी दिखे चोर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है