whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279270
Loading...


टेंडर हार्ट स्कूल में छ: दिवसीय शरद महोत्सव शुरु

location_on गढ़वा access_time 25-Dec-21, 10:53 AM visibility 656
Share



टेंडर हार्ट स्कूल में छ: दिवसीय शरद महोत्सव  शुरु


ravi check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के टेंडर हार्ट स्कूल में छ: दिवसीय शरद महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि डॉ रमेश चंचल, अधिवक्ता विजय पांडे, अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्र, आनंद कुमार पांडे, निदेशक एसएन पाठक आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा की विद्यालय से नियंत्रित कोई भी कार्यक्रम होता है तो वह सर्वोत्तम उत्सव है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे अनुशासन में रहकर शामिल होते हैं। विद्यालय के वातावरण को रुचिकर बनाने के लिए या परंपरागत मान्यताओं को बदलने के लिए ऐसे उत्सव आवश्यक हैं। अतिथियों ने कहा कि ऐसे मंच मिलने से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। निदेशक एस एन पाठक द्वारा बताया गया कि विद्यालय में छ: दिवसीय शरद महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 12 प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
जिससे बच्चों में कल्पना, शक्ति, सहयोग, नेतृत्व की भावना विकसित होगी।उद्घाटन सत्र के बाद कार्यक्रम में हमारा समाज त्योहारों की नजर से विषय पर एक आलेख प्रतियोगिता तथा हस्तशिल्प प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पना शक्ति को हस्तशिल्प के माध्यम से प्रस्तुत किया।  अतिथियों ने हस्तशिल्प के लगे इस स्टॉल पर भ्रमण कर बच्चों से उसके निर्माण की विधि एवं लागत के बारे में जानकारी कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई, जिनको 29 दिसंबर को समापन समारोह पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व विद्यालय की शिक्षिका सौम्या सिंह के द्वारा अतिथियों का परिचय कराया वही इफतेशाम नाजनीन ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।
स्वागत भाषण प्राचार्य विनय चौबे तथा संचालन शिखा गुप्ता के द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play