मेराल :
मेराल थाना अंतर्गत हासनदाग जीपीएस ग्राउंड में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को लगमा एवं हासनदाग के बीच खेला गया।फाइनल मैच के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर खान सचिव मनोज ठाकुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता डॉक्टर कुलदेव चौधरी जिप सदस्य नरेश चौधरी राजेश चौबे कमल किशोर चौबे मुखिया दुखन चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।
झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर खान खेल आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन खेलने के लिए बधाई दिया साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस राज्य के युवाओं के लिए पंचायत स्तर का खेल आयोजन कर खेल के माध्यम से अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया है चाहे वह सुदूरवर्ती इलाका हो या शहर सभी युवा यूती खेल से लगाओ रखने वालों के लिए खेल के माध्यम से अपने भविष्य सुधारने एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए युद्ध स्तर पर राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है स्टेडियम बनाने से लेकर खिलाड़ियों को खेलने तक हमारे सरकार ध्यान दे रही है।
डॉ चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर इस गांव के युवा नए युवा के लिए अवसर प्रदान किया यह बहुत ही सराहनीय है उन्होंने खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव आयोजन समिति को सहयोग के रूप में फाइनल मुकाबला खेल रहे दोनों टीमों को टी शर्ट वितरण कर खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। वहीं मुखिया दुखन चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि हमारे पंचायत में हर वर्ष युवाओं के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है इससे दूरदराज गांव के खिलाड़ियों को जीपीएस मैदान में क्रिकेट खेलने का सौभाग्य प्राप्त होता है हमारे गांव के युवा समितियों द्वारा बड़ी शालीनता और स्वभाव के साथ मैच को संपन्न कराया जाता है उन्होंने टूर्नामेंट आयोजन समिति को अपनी ओर से बधाई दी।
झामुमो नेता राजेश चौबे ने खेल आयोजन समिति को क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सराहना किया। इस अवसर पर मनोज ठाकुर अंजली गुप्ता जिप सदस्य नरेश चौधरी मुखिया पति शिव कुमार चौधरी रामप्रवेश चंद्रवंशी खेल के प्रति अपने विचार व्यक्त किया। फाइनल मुकाबला में लगमा के टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। हासनदाग के टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 151रन का इस्कोर बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी लगमा की टीम ने 151 रन लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रन बनाकर 11 ओवर में ऑल आउट हो गई। इस मैच को हासनदाग के टीम ने 69 रन से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया। विजेता टीम के कैप्टन कमलेश विश्वकर्मा को मुख्य अतिथियो द्वारा 15 हजार रुपए नगद व शील्ड कप देकर सम्मानित किया गया।
उपविजेता के कैप्टन को₹10000 नगद व शील्ड कप देकर सम्मानित किया गया। दोनो टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच हैप्पी एवं सीरीज कुंदन चौधरी ने अपने नाम किया। फाइनल मैच का एंपायर का भूमिका मनोहर मुकुंद एवं राजा पासवान ने किया। कमेंट्री का कार्य हरेंद्र चौधरी शिवदत्त चौधरी एवं इस्कोरिंग इनदेश चौधरी के द्वारा किया गया। संचालन भी नरेंद्र चौधरी के द्वारा किया गया ।इस मौके पर जामा प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद सचिव राजेश बैठा चंदा देवी मुबारक अंसारी गुलब्बास अंसारी प्रणय चौबे राजबली चौधरी शिक्षक ताहिर अंसारी खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्ना चौधरी सचिव कमलेश विश्वकर्मा अनिल चौधरी कमल किशोर चौबे विजय चौधरी विपिन विश्वकर्मा पंकज चौधरी वार्ड सदस्य संतोष कुमार चौधरी संजय विश्वकर्मा कुंदन चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीण जनता उपस्थित थे।