बंशीधर नगर :
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।
बधाई देने वालों में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, निर्मल पासवान, लल्लू राम, मुक्तेश्वर पांडेय, सुरेश यादव, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता, रोहित वर्मा, भरत प्रसाद गुप्ता, अमरनाथ पांडेय, मनोज पासवान, विपिन सिंह, विश्वनाथ पाल, देवेंद्र सिंह, शमीम खान, तस्लीम खान, बाबूलाल दुबे, धर्मेंद्र प्रताप देव, विश्वनाथ पाल आदि का नाम शामिल है।

इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से किसी भी गरीब, असहाय, वृद्ध, विधवा व दिव्यांगों को ठिठुरने नहीं दिया जाएगा।
गरीब असहाय को ठंड से बचाने के लिए मानवता का परिचय देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार लगातार रात्रि में सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की रात अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार वृद्धाश्रम और रेलवे स्टेशन पहुंच सोए हुए लोगों को जगा-जगाकर कंबल ओढ़ाया। वृद्धाश्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा प्रदान किए गए कंबल से बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। इसके लिए बुजुर्गों ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी घूम-घूमकर हम जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध करा रहे हैं, जो काफी सराहनीय व पुण्य का कार्य है। रेलवे स्टेशन पर लगातार तीसरे दिन भ्रमण कर अनुमंडल पदाधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया।
एसडीओ आलोक कुमार ने कहा कि रात्रि में सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूमकर कंबल का वितरण कर रहे हैं। ताकि जरूरतमंदों को इस ठंड में कंबल का लाभ मिल सके। सरकार की ओर से वृद्ध, विधवा, दिव्यांग, गरीब, असहाय को ठंड से बचाव के लिए वितरण हेतु कंबल उपलब्ध कराया गया है। उस कंबल को योग्य लाभुकों के बीच वितरण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।