whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178190
Loading...


वीडियो वायरल कर युवक ने अस्पताल से अपनी मां को मुक्त कराने की लगाई गुहार

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-20, 02:37 PM visibility 679
Share



						वीडियो वायरल कर युवक ने अस्पताल से अपनी मां को मुक्त कराने की लगाई गुहार
गुहार लगाता युवक, नित्यानंद दुबे के मृत दामाद का फ़ाइल फ़ोटो, नित्यानंद दुबे एवं ऑपरेशन पूर्व मरीज के परिजन एवं अस्पताल के बीच कराए जाने वाले एग्रीमेंट का प्रारूप


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सेंफर्ड हॉस्पिटल कोकर रांची में मां की इलाज करा रहे युवक ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस आशय के एक वायरल वीडियो के अनुसार उक्त युवक अपनी मां की डायलिसिस कराने के लिए रांची के उक्त अस्पताल में 3 दिन पूर्व भर्ती कराया था। इस दौरान जब उसकी मां का करोना जांच किया गया तो अस्पताल कर्मियों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव निकला। तभी से युवक अपनी मां को रिम्स रांची में भर्ती कराने के लिए उक्त अस्पताल से अपनी गरीबी के कारण मां को रिलीज कराने के लिए परेशान है। मगर अस्पताल प्रबंधन उसकी एक नहीं सुन रही है। हालत यह है कि युवक ने अपनी परेशानी से संबंधित एक वीडियो वायरल कर अपील किया है कि किसी भी तरह से उक्त अस्पताल प्रबंधन से उसकी मां को मुक्त कराया जाए उसके अनुसार उसे 56000 रुपये का बिल थमा दिया गया है, जबकि वह गरीब आदमी है वह उक्त राशि देने में अक्षम है।
अस्पताल प्रबंधन है कि उसका एक भी सुनने को तैयार नहीं है। इघर इस वायरल वीडियो को देखकर गढ़वा के अवकाश प्राप्त अमीन नित्यानंद दुबे ने बताया कि उक्त अस्पताल का रवैया यही रहा है। उन्होंने 2019 अप्रैल माह का वृतांत बताते हुए बताया कि उनके दामाद को दुर्घटना के बाद वहां भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने उनसे इलाज के नाम पर 18 लाख रूपये वसूल कर लिए, बावजूद उनका दामाद ठीक नहीं हुआ और उनका वही देहांत हो गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन का रवैया बिल्कुल ही वहां पहुंचे मरीजों को फंसाकर पैसा ऐठने का रहा है। वहां इंसानियत नाम का कोई चीज नहीं है। उन्होंने भी सरकार से अपील किया है कि उस युवक की पीड़ा को महसूस करते हुए तत्काल उसकी मां को अस्पताल से मुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई कर उसे मदद करने की जरूरत है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play