भवनाथपुर :
राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बुका के द्वारा मेस. श्रीराम टेलीकॉम को सील किया गया। झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर मुकेश वर्मा ने बताया कि श्रीराम टेलीकॉम (प्रो. संतोष कुमार) के ऊपर 10,85,490 रुपये झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक का ऋण है श्रीराम टेलीकॉम को 1 अप्रैल 2021 को नोटिस दिया गया था। की 60 दिनों के अन्दर पैसा जमा करने के लिए अगर 60 दिन के अंदर पैसा नही जमा करते हैं तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। श्रीराम टेलीकॉम (प्रो. संतोष कुमार) के द्वारा ऋण के पैसा जमा नही किया। तब झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक सेक्सन 13(4) के तहत सील किया गया।
फिर 30 दिन का नोटिस दिया जा रहा है अगर इस बीच पैसा जमा नही करते हैं तो दुकान खोल कर नीलामी किया जाएगा।
इस मौके पर झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक , बुका के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार, ए एस आई सत्येंद्र कुमार उपाध्याय सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।
*बैंक के कार्यवाई का दुकानदार ने किया विरोध*
श्रीराम टेलीकॉम के प्रो. संतोष कुमार ने बैंक के अधिकारियों के कार्यवाई का विरोध किया। संतोष कुमार ने कहा कि बैंक के द्वारा मेरे साथ गलत किया है मुझे कोई भी नोटिस नही दिया और न ही सील करने से पहले कोई भी सूचना दिया गया है उन्होंने ने न्याय के लिए कोर्ट में जाने की बात कही।