भवनाथपुर :
भवनाथपुर तुलसीदामर खदान के मजदूरों का बीएस एल के प्रसाशनिक भवन पर इंटक यूनियन ( त्रिपाठी गुट) के नेतृत्व में छः सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना के पाचवा दिन जारी रहा।
पाचवें दिन श्रीबंशीधर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी,भवनाथपुर बीडीओ मुकेश मछुआ पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने धरना स्थल पर पहुच कर मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर अपने मांगों पर अड़े रहें। समाचार लिखे जाने तक सेल अधिकारियों से एसडीपीओ, बीडीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी के बिच वार्ता चल रही थी। मजदूरों ने कहा कि कि खदान 16 फरवरी 2020 से बंद जिसके बाद खदान के मजदूर भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसके बाद झारखण्ड सरकार
पेयजल एवं स्वछता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने आश्वाशन दिया था कि खदान खुलेगा।
लेकिन सरकार के विफलता दिखाई दे रही है। पिछले 22 माह से सेल प्रबंधन से लेकर श्री बंसीधर नगर एसडीओ ,जिला प्रसाशन व राज्य सरकार तक चर्चा के बाद सेल के द्वारा कई बार लिखित व मौखिक अस्वाशन मिला था परन्तु आज तक एक भी मांग पूरा नही किया गया। धरना पर अनुज राम,अनिरुद यादव, बाला यादव, नसरुद्दीन अंसारी, प्रवेश यादव, राम लखन राम,नागेन्द्र पासवान, शंभु राम,कमल राम, विनय साह, बबलू साह कामेश्वर मिस्त्री सहित सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।