गढ़वा :
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस बैठक में सर्वसम्मति से जिले में सदस्यता अभियान एवं विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ साथ झारखंड सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति को राज्य में 12% तथा अनुसूचित जनजाति को 28% आरक्षण देने का और भूमि संबंधित सीएनटी एक्ट एवं एसजीटी एक्ट के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति की भूमि को इस अधिनियम से बाहार की गई है उसका वापसी के लिए जांच का निर्णय लिया गया है ।इसका महासभा स्वागत करता है मुख्यमंत्री को भारतीय संविधान के अंतर्गत लिए गए निर्णय हेतु बहुत-बहुत बधाई देते हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ऊपर दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी अंशु धनी अलोकतांत्रिक एवं अमाननीय व्यवहार है जो किसी भी दृष्टिकोण से सही एवं उचित प्रतीत नहीं होता है इस प्रकार का बयान जातीय दुर्भावना एवं मानसिक रूप से पूर्वाग्रह से ग्रसित व्यक्ति ही दे सकता है बैठक में भारत के सभी नागरिक को समानता स्वतंत्रता की आजादी है जो भारतीय को मौलिक अधिकार के द्वारा प्रदत है बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य अशर्फी राम नथुनी राम बृज किशोर पासवान उपाध्यक्ष दीपक कुमार नंदा पासवान सचिव अखिलेश राम प्रभात रंजन कोषाध्यक्ष मंदीप पासवान नारद मुनि रजक बबलू मुसहर लल्लूराम ललित राम अमर राम सहित कई लोग उपस्थित थे।