बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के दहेड़िया व तुलसी दामर ग्राम के जनवितरण प्रणाली के लाभुक महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुये प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने डीलर बबलू उरांव के जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच कर लाभुको के बीच राशन का वितरण कराया।
उक्त दोनों ग्राम की महिलाएँ शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ से डीलर बबलू उरांव पर विगत दो माह से राशन नही देने का आरोप लगाया।महिलाओं ने कहा कि डीलर राशन देने के नाम पर बुलाकर वापस भेज देते है।विवश होकर हमलोग प्रखण्ड कार्यालय आये है।महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद बीडीओ प्रभारी गोदाम प्रबन्धक विकास कुमार के साथ डीलर के दुकान पहुंचकर जांच किया।
बीडीओ ने लाभुको का राशनकार्ड जांच करने के क्रम में पाया कि सभी के राशनकार्ड में अक्टूबर माह तक का राशन चढ़ा हुआ है।महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि फ्री मिलने वाला राशन डीलर के द्वारा वितरण नही किया गया है।बीडीओ ने डीलर के अनियमितताओं के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द करने की बात कहा।उन्होंने प्रखण्ड कर्मी की उपस्थिति में लाभुको के बीच राशन का वितरण करवाया।मौके पर रीता देवी,श्रीमती देवी,शांति देवी,उमा देवी,रुद्रा देवी,भगवानी कुँवर,सकुन्ती देवी,ललिता देवी,पूर्णिया देवी,कुमारी देवी,विंध्याचल बियार, उमेश बियार, माधुरी देवी,सरोजा देवी,दुलारी देवी,कौशल्या देवी,दुर्गा देवी,समीना देवी,शांति कुँवर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।