भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना में पदस्थापित एएसआई मुन्ना शर्मा का हार्ट अटैक से आज सुबह करीब 4:00 बजे मौत हो गई है।
सूचना के अनुसार श्री शर्मा सुबह थाना परिसर के शौचालय में शौच करने गए थे। शौच कर के निकलते ही बेहोश होकर गिर गए। संत्री ड्यूटी पर तैनात जवानों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के एसआई श्री शर्मा का पिछले दिनों श्री बंशीधर नगर थाना में स्थानांतरन किया गया था मगर श्री बंशीधर नगर थाना में ज्वाइन करने जाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। लिहाजा मेडिकल ग्राउंड पर फिलहाल भवनाथपुर थाना में ही कार्यरत थे।
Advertisement
उनकी मौत की सूचना उनके पैतृक आवास गया जिले के जहानाबाद भेज दिया गया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है तथा शव को गढ़वा पुलिस लाइन में भवनाथपुर से भेजे जाने की सूचना है।