केतार :
गढ़वा जिले के किताब थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव में छापामारी कर चोरी का दोष समरसेबल बरामद किया है साथ ही इस मामले में रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार केतार पुलिस के गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि परति कुशवानी गांव में चोरी का दो समरसेबुल पंप है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर दोनों समरसेबल पंप को बरामद किया है साथ ही चोरी के आरोप में रमेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।