गढ़वा :
राष्ट्रीय सेवा योजना श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज इकाई गढ़वा के द्वारा छतरपुर गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैम्प के दूसरे दिन शुक्रवार को मतदान जागरूकता को लेकर स्वयंसेवको ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया । साथ ही स्वयंसेवकों ने गांव में घूम घूम कर नारेबाज़ी करते हुए उक्त कार्यक्रम बारे में लोगों को जागरुक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० सर्फुदीन शेख व भास्कर कुमार ने स्वयंसेवकों का नेतृत्व किया एवं साथ में गांव के मुखिया मुजीबउर रहमान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवकों ने बताया कि मतदान के प्रति जागरूकता जरूरी है जहां अपने अधिकार के लिये मतदाताओं को चुनाव में मतदान के दिन उत्साह के साथ अपने अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने जरूर जाना चाहिए।
वोट हमारा अधिकार है। मतदाता अपने अधिकार के प्रति जागरूक बने।।
साथ ही स्वयंसेवकों ने चुनाव में वोट की प्रतिशत बढ़ाने, वोट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने, भारी संख्या में मतदान में हिस्सा लेने को लेकर एकांकी पर आधारित नुक्कड़ नाटक दिखा कर वोट डालने व मतदाताओं के अधिकार के प्रति जागरूक किया ।।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सही उम्मीदवार के लिए निश्चित वोट के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया । छात्राओं ने बताया कि प्रत्येक 18 वर्ष की आयु का वोटर बनने का अधिकारी एवं वोट करने का अधिकारी हो जाता है इसके प्रति जागरूक होना चाहिए ।
मौके पर तृप्ति पांडे, रुकसाना खातून, आकांक्षा मिश्रा,आदिती राजलक्ष्मी, रोबिन कश्यप, स्वेता गुप्ता, राहुल कश्यप, सोनम कुमारी अर्चना कुमारी, ट्विंकल कुमारी, अलका कुमारी, मनीषा कुमारी, अमन सिंह, जितेंद्र कुमार, मयंक मिश्रा, निखिल कुमार, रूपेश कुमार, लव ठाकुर, चंद्रप्रकाश, आनंद, अंजू, फूलवंती, अदिति , अनू नीलम, कुमारी, अंकिता, रिम्मी, चन्द्र प्रकाश, रानी कुमारी, अर्चना कुमारी, इशिका केसरी, रुपाली सोनी, टिंकल कुमारी, आरती कुमारी, आकांक्षा मिश्रा सहित गांव वाले भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।