गढ़वा :
हार्ट अटैक से पारा शिक्षक की मौत
गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी के पारा शिक्षक वीरेंद्र कुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गई।
घटना के संबंध में परिजन बताया कि घर में खाना खाने के बाद बैठे हुए थे। अचानक बेहोश होकर गिर गये उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में लाया गया जहां की डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल केशरी ने कहा कि मृतक वीरेंद्र कुमार महतो बहुत अच्छे कर्मठ और व्यवहारिक पारा शिक्षक थे । उन्होंने हमेशा शिक्षकों के अच्छे विचार और मशवीरा दिया करते थे । उनके निधन से पारा शिक्षकों की अपूरणीय क्षति हुई है । उन्होंने कहा कि मृतक वीरेंद्र कुमार महतो पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान के लिए हमेशा चिंतित रहा करते थे।
परंतु सरकार के उदासीनता के कारण उनकी चिंता दूर नहीं हो सकी और दुनिया छोड़कर चले गए।