खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड के मध्य विद्यालय अमरोरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पठन-पाठन सहित 3 माह के चावल वितरण संबंधित जांच की गई।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर दिन सोमवार को मझिगांवा पंचायत भवन में लगे आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अमरोरा के ग्रामीणों के द्वारा छात्र छात्राओं को मानक से कम चावल उपलब्ध कराने को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवदास बैठा पर गबन का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उक्त आवेदन के आलोक में जांच करने का निर्देश प्राप्त हुआ था निर्देश के आलोक में जांच की गई जांच के क्रम में छात्र छात्राओं से पूछताछ किया गया जिसे गोपनीय रखा गया है जांच का प्रतिवेदन बनाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक में सभी तरह की जांच कर ली गई है। आवेदन के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी खरौंधी को विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उचित विद्यालय को मार्गदर्शन दिया जा सके। बीईईओ ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवदास बैठा 31दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसको देखते हुए उन्हें निर्देशित किया गया है कि सभी तरह के कागजात तैयार कर सूचित करना सुनिश्चित करें।