गढ़वा :
गुरुवार को आजसू पार पार्टी के केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है सरकार के द्वारा ढिंढोरा पीट कर पूरे राज्य में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है लेकिन कार्यक्रम सरकार सिर्फ अपनी नाकामी छुपाने के लिए चला रही है ।अभी भी प्रखंड कार्यालय में हजारों आवेदन लंबित पड़े हुए हैं उनका निपटारा न करके सरकार और आवेदन लेने का काम कर रही है इसे सफल तब माना जाता जब कार्यक्रम स्थल पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाता।
ऐसे कार्यक्रम चलाकर सरकार सिर्फ आम जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है प्राधिकारी से लेकर सरकार के लोग वसूली में व्यस्त हैं जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है
गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि सरकार के द्वारा घोषित नियुक्ति वर्ष खत्म होने को है लेकिन झारखंड के युवा नियुक्ति के के आस में आंदोलन कर रहे हैं लाठियां खा रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है
4 महीने से वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन बंद है इस पर आश्रित लोग किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं ऐसा कभी नहीं हुआ जो इस सरकार में हो रहा है
जिला सचिव डॉक्टर इश्तियाक रजा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती जा रही है छोटे-छोटे काम में भी सरकार के लोग सिर्फ अपना स्वार्थ साधने का काम कर रहे हैं
प्रेस वार्ता में नगर मंडल अध्यक्ष रामाशंकर ब्रेजियर छात्र नेता शिवम कुमार कमलापुरी उपस्थित थे